रायपुर

Sai Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान, नवा रायपुर में खुलेगा निफ्ट कैंपस

सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने Nava Raipur में एनआईएफटी (NIFT) कैंपस की स्थापना की दी मंजूरी, राज्य में फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2025, 9:03 PM IST
Chhattisgarh GM

Sai Cabinet Decision : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में फैशन शिक्षा और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में नवा रायपुर (Nava Raipur) में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Fashion Technology) के नए कैम्पस की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना की अनुमानित लागत 271.18 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार का यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए फैशन शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा, बल्कि राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

नवा रायपुर में देश का 18वां कैंपस

Sai Cabinet Decision: राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भारत में फैशन डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में से एक है। 1986 में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के तहत स्थापित इस संस्थान के वर्तमान में दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata), बेंगलूरु (Bengaluru) सहित देशभर में 17 परिसर हैं। नवा रायपुर में स्थापित होने वाला यह 18वां नया कैम्पस छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी। यह संस्थान फैशन डिजाइन (Fashion Design), टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन प्रबंधन और फैशन प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करेगा। साथ ही, यह फैशन उद्योग (Fashion Industry) के साथ सहयोग के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा

Sai Cabinet Decision: नवा रायपुर में एनआईएफटी (NIFT) की स्थापना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को विश्वस्तरीय फैशन शिक्षा प्राप्त करने का अवसर अपने राज्य में ही मिलेगा। यह संस्थान तकनीकी रूप से प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करके फैशन और टेक्सटाइल उद्योग (Textiles Industry) को मजबूती प्रदान करेगा। इसके अलावा, यह परियोजना स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी। सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। नवा रायपुर में निफ्ट कैंपस की स्थापना न केवल फैशन शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति लाएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) को औद्योगिक और आर्थिक विकास के नए शिखर पर ले जाएगी।

नवा रायपुर उभरता हुआ वैश्विक केंद्र

Sai Cabinet Decision: नवा रायपुर, जो पहले से ही एक स्मार्ट सिटी (Smart City) के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, अब शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी एक नया मुकाम हासिल कर रहा है। एनआईएफटी कैम्पस की स्थापना से नवा रायपुर को फैशन और टेक्सटाइल उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बनने का अवसर मिलेगा। यह परियोजना न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था (Local Economy) को मजबूत करेगी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की छवि को भी निखारेगी।