
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे के पास एक सडक़ दुर्घटना में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार एक गाड़ी ने कट मार दिया जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रक से टकरा गए और पहिये के निचे आ गए। इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थानाक्षेत्र के सिंगारपुर निवासी 40 वर्षीय नरेश चतुर्वेदी पिता शिवचरण अपने 12 साल के पुत्र आलोक चतुर्वेदी के साथ दुर्ग की ओर से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। इस दौरान सोमनी के पास मिनी डोर क्रमांक सीजी 07 के चालक ने कट मार दिया। घबराए बाइक चालक नरेश चतुर्वेदी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 09 बीएफ 3247 से टकरा गए और पहिया के नीचे आने से पिता पुत्र को गंभीर चोटे आई और दोनो ने मौके पर दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना इतना जबरदस्त था कि टैक से टकराने के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र उसके पहिया के नीचे फंस गए। पिता नरेश के शरीर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ठोकर से लगने से उसके पुत्र आलोक सडक़ में गिर गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चाचालक व मिनी डोर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।