रायपुर

Raipur News: रायपुर के सुपर मार्केट में लगी आग, दमकल की गाड़िया मौके पर मौजूद

Raipur News: रायपुर शंकर नगर आशोका रतन के एक सुपर मार्केट में आग लग गई और अचानक धूआ उठने लगा। स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड और पंड़री थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर काबू पाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2024, 3:01 PM IST
cg news
cg news

Raipur News: राजधानी में 12 घंटे में 2 आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार को BSUP कालोनी के फ्लैट में आग लगने के बाज सोमवार की सुबह रायपुर शंकर नगर आशोका रतन के एक सुपर मार्केट में आग लग गई और अचानक धूआ उठने लगा। स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड और पंड़री थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर काबू पाया है।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हुई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि सुपर मार्केट में रखे कुछ सामान को नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

अशोका रतन स्थित सुपर मार्केट में लाखों का समान रखा हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक दिवार से लगकर जो शैल्फ में सामान रखे थे वह जलकर खाक हो गए है। लेकिन राहत वाली बात ये है कि आग को समय रहते काबू पा कर लिया गया। जिसके चलते बड़ा नुकसान होने से बच गया है।

Updated on:
16 Dec 2024, 3:01 PM IST
Published on: