रायपुर

बड़ा हादसा: शॉर्ट सर्किट से मिक्सर फैक्ट्री में लगी आग, नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड तो लोगों ने ही किया आग को काबू

इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तो आई लेकिन फैक्ट्री ज्यादा अंदर होने के कारण वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी जिससे मोहल्ले वासियों ने खुद से पानी लेकर आग को बुझाया। माया स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर आग की लपटें बढ़ जाती तो उसके संपर्क में कई मकान भी आ सकते थे कला की गरिमा था आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2022, 1:41 PM IST
aag1.jpg
file photo

रायगढ़. शहर के बीच स्थित बालाजी मिक्चर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से देर रात आग लग गई थी। जब आग की लपटें निकलने लगी तब मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। लेकिन उसके नहीं पहुंच पाने के कारण बाल्टी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर के रेलवे ऑफिस का हाल : यहां ट्रेनें ही नहीं अधिकारी-कर्मचारी भी आते हैं लेट, डीआरएम की जांच में नदारद मिला स्टाफ

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 14 अग्रसेन कॉलोनी स्थित बालाजी मिक्चर फैक्ट्री मैं देर रात आग लग गई थी हालांकि फैक्ट्री का अंदर से दुआ जब निकलने लगा तो आसपास के मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पहले उसके मालिक को दिया। फिर पूरी सफाई ब्रिगेड को दी गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तो आई लेकिन फैक्ट्री ज्यादा अंदर होने के कारण वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी जिससे मोहल्ले वासियों ने खुद से पानी लेकर आग को बुझाया। माया स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर आग की लपटें बढ़ जाती तो उसके संपर्क में कई मकान भी आ सकते थे कला की गरिमा था आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हदसा: कैप्सूल और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर हुई दो युवक की मौत

मिनी फायर ब्रिगेड हुई खराब
गौरतलब हो कि रायगढ़ में तीन चार गाड़ियां फायर ब्रिगेड की है। जो आवश्यकता के अनुसार आग लगने पर पहुंचती हैं साथ है ज्यादातर छोटी गाड़ियों की जरूरत पड़ती है लेकिन यह गाड़ी विगत माह भर से खराब पड़ी हुई है लेकिन इसका मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते गली मोहल्लों में आग लगने पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी दौरान बुधवार को रात्रि में बालाजी मिक्चर फैक्ट्री में आग लगने पर छोटी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई । जिससे समस्या का सामना करना पड़ा।

बस्ती के अंदर फैक्ट्रियां होने से हो सकता है बड़ा हादसा
गौरतलब हो कि शहर के बीचो बीच गली मुहल्लों में मिठाई दुकान वह मिक्सर की फैक्ट्री स्थित है जिसमें आए दिन आग लगने की शिकायत आते रहती हैं हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता है नहीं तो बड़ा नुकसान हो जाता है। वैसे देखा जाए तो इस साल दो से तीन बार आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। इसके बाद भी इन फैक्ट्रियों को बाहर करने के लिए किसी प्रकार की पहल नहीं हो रही है। जिससे आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है।

Published on: