
रायपुर . राजधानी के सबसे बड़े एम्स अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऑपरेशन करने के बाद 5 मरीजों की आंखे खराब हो गई। मरीज ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशन चले जाने और जलन से तड़पते रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर अस्पताल पहुंच गए। यहां मरीजों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। पढि़ए पूरी खबर..
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही से 5 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। बताया जा रहा है कि आज मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सुबह से ही अस्पताल भर्ती हो गए थे। ऑपरेशन करने की पूरी प्रक्रिया होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। कुछ देर के बाद ऑपरेशन पूरा होने के बाद पता चला कि 5 मरीजों की आंखे खराब हो गई। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 5 मरीजों की आंखे खराब होने की खबर जब फैली तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। इधर सूचना मिलते ही विकास उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। जलन से उनका आंख में दर्द बढ़ गया है। अभी तक मरीजों का नाम सामने नहीं आई। फिलहाल अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
राजनांदगांव के बाद रायपुर
राजनांदगांव जिले में हाल ही में मोतियाबिंद के आपरेशन के बाद 11 लोगों की आंख की रोशनी चली गई है। यहां जिले के अधिकारियों ने बताया कि क्रिश्चन फेलोशिप अस्पताल में 45 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। आपरेशन के बाद इनमें से 11 लोगों की एक आंख की रोशनी चली गई। घटना के बाद मरीजों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना मार्च की है। एक माह बाद राजधानी में मरीजों के साथ खिलवाड़ कर उनकी आंखे छीन ली। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया था। वहीं, अब इससे अछूत सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों के साथ लापरवाही होने फिर से मामला गरमा गया है।
मरीजों की आंखों में इन्फेक्शन हुआ है..
एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डाक्टर अंकुर श्रीवास्तव ने पत्रिका से चर्चा करते हुए बताया कि मरीजों की आंखें खराब नहीं हुई है बल्कि दवाई लगाए जाने के दौरान आंखों में कुछ इन्फेक्शन हुआ है मरीजों की आंखें सही सलामत हैं और फिलहाल उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।