रायपुर

Flight Cancel : 8 अक्टूबर तक कैंसिल हुईं इस रूट की फ्लाइट्स, टिकट बुक करने से पहले चेक करें लिस्ट

Flight cancel List : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली फ्लाइट 3 से 8 अक्टूबर तक बंद रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 1:13 PM IST
Flight Cancel  : 8 अक्टूबर तक कैंसिल हुईं इस रूट की फ्लाइट्स, टिकट बुक करने से पहले चेक करें लिस्ट
Flight Cancel : 8 अक्टूबर तक कैंसिल हुईं इस रूट की फ्लाइट्स, टिकट बुक करने से पहले चेक करें लिस्ट

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली फ्लाइट 3 से 8 अक्टूबर तक बंद रहेगी। वायुसेना के स्थापना दिवस को देखते हुए फ्लाइट का संचालन बंद करने की सूचना सभी ट्रैवल्स संचालकों को भेजी गई है। टिकट बुकिंग को बंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रयागराज में एक बड़ा एयर शो होना है।

हेलीकाप्टर व हवाई जहाज अपना करतब दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रयागराज के एयरपोर्ट को रिजर्व रखा जा रहा है। यहां से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रायपुर, लखनऊ, देहरादून और इंदौर के लिए उड़ान भरती है।

लेकिन, एयरफोर्स के जवानों के रिहर्सल और बड़ी संख्या में हेलीकाप्टर और विमानों के आने के कारण एयरपोर्ट को खाली रखने के निर्देश दिए गए है। बता दें कि रायपुर से प्रयागराज के लिए इंडिगो एयरलाइंस द्वरा 72 सीटर एक फ्लाइट का संचालन किया जाता है।यह फ्लाइट रायपुर से सुबह 8.20 को उड़ान भरने के बाद 9.55 बजे प्रयागराज पहुंचती है। इसी तरह प्रयागराज से शाम 4.50 को उड़ान भरने के बाद 6.25 बजे रायपुर पहुंचती है।

Published on: