रायपुर

INSTAGRAM रील्स के लिए फॉलो करें ये टिप्स, तेजी से बढ़ेंगे फॉलोअर्स

आज के समय में इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। रील्स से फॉलोवर्स बढाकर आप अपनी इनकम भी काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ेंगे।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 1:39 PM IST
instag.jpg

इन दिनों फेसबुक हो या इंस्टाग्राम, यूजर्स में रील्स देखने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इस क्रेज को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रील्स के लिए कई नए-नए फीचर्स भी पेश कर रहे हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी रील्स पर फॉलोअर्स की बारिश हो तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इसे तैयार करें। जानिए कौन सी बातें ध्यान रखें...


ये बातें ध्यान रखें
रील को तैयार करते समय ध्यान रखें कि इसे शूट करने का तरीका जितना बेहतर होना जरूरी है, उतना ही अहम है इसकी एडिटिंग। चूंकि रील लम्बी नहीं होती है, इसलिए इसमें एक-एक सेकंड की फुटेज का अहम रोल होता है। इसे पब्लिश करने से पहले छोटी-छोटी कमियों को दूर करेंगे तो इसका बेहतर असर नजर आएगा।

रेगुलर रील्स डालें
अगर आप चाहतें हैं की आपके फॉलोवर्स बढ़ें तो रेगुलर रील्स डालें। इससे लोगों को जल्दी जल्दी कुछ दखना को मिलेगा और उनका इंटरेस्ट बना रहेगा इससे आपके फॉलोवर्स संख्या बढ़ेगी।

क्वालिटी का भी ध्यान रखें
बेहतर रिजल्ट के लिए क्रिएटर्स को रेगुलर रील्स और वीडियो अपलोड करने की सलाह दी जाती है, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप केवल संख्या पर फोकस करें। एक्सपर्ट कहते हैं, रील्स बनाते समय क्वालिटी का भी ध्यान रखें। जितना फाइन रील और वीडियो आप बनाएंगे, उतना ही यूजर्स रील्स को पसंद करेंगे।

ट्रेंडिंग म्यूजिकल ट्रैक का इस्तेमाल करें
किसी भी रील के लिए म्यूजिक या बैकग्राउंड म्यूजिक अहम होता है। गाने वही अच्छे होते हैं जो मौके के हिसाब से फिट हों या फिर ट्रेंड में हों। इसलिए अपनी रील में ट्रेंडिंग म्यूजिकल ट्रैक का इस्तेमाल करें। इसके ज्यादा लोग शेयर और पसंद करते हैं। ऐसा करने पर इंस्टाग्राम का अल्गोरिदम ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को वो चीजें दिखाता है जो ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होते हैं।

ओरिजनल होना चाहिए कंटेंट
अगर आप चाहते हैं कि आपके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ें तो कंटेंट को कॉपी करने से बचें। हमेशा रील अपने ओरिजनल और क्रिएटिव कंटेंट पर बनाएं। कंटेंट जितना अलग और क्रिएटिव होगा फॉलोअर्स उतनी जल्दी बढ़ेंगे। इसलिए कुछ खुद का ओरिजनल कंटेंट तैयार करें।

Updated on:
26 Sep 2022, 1:39 PM IST
Published on: