
रायपुर. सेक्स रैकेट की सूचना मिलते ही जब पुलिस घर पर छापेमारी करने पहुंची तो वहां पहले से ही सीबीआई के अफसर मौजूद थे। सीबीआई अफसर को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। लेकिन ये अफसर ये धंधा रोकने नहीं आते थे। आइए जानते है इस सनसनी फ़ैलाने वाले मामले की पूरी सच्चाई...
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर के टिकरापारा इलाके के घर में छापेमारी की। लेकिन वहां पहुंचकर पुलिस खुद ही हैरान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वहां कुछ CBI अफसर पहले से ही मौजूद थे। जो कि नकली अफसर बनकर सेक्स रैकेट संचालित करने वाले दंपत्ति को ब्लैकमेल कर रहे थे।
जिसमें 3 लड़के और 1 लड़की शामिल थी। इन चारों ने संचालकों को पुलिस और CBI की धौंस देकर उनसे 10 लाख रूपए की मांग की। संचालकों ने उन धोखेबाजों को CBI मानकर 8 रूपए में सेक्स रैकेट को दबाने का सौदा कर लिया। लेकिन तभी एन मौके पर पर वहां पुलिस आ गई। जिससे पूरे मामले का भांडाफोड़ हो गया।
इन धोखेबाज सीबीआई अफसरों के अलावा सेक्स रैकेट में शामिल 5 लड़कियों और 3 लड़कों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही 2 एजेंट भी गिरफ्तार किये गए। ये लड़कियां कलकत्ता जैसे बड़े शहरों से है। जो कि बड़ी रकम लेकर दूसरे शहरों में ग्राहकों के पास जाया करती थी। इन मामलों में अक्सर बड़े शहरों की लड़कियों के शामिल होने के बात आती रही है। बीते 14 अगस्त को भी रायपुर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। जिसमे भी कलकत्ता की ही लड़कियां शामिल थी।
बीते दिनों कांकेर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां कालगर्ल्स ग्राहकों के साथ पकड़ी गई थी। इसके अलावा गढ़िया पहाड़ पर भी कपल संदिग्ध हालत में मिले थे। ऐसे छोटे इलाकों में होटल मालिकों की शह पर ये धंधा काफी तेजी से फल - फूल रहा है।