
कांकेर. जिले में मंगलवार शाम को अचानक आई आंधी और बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कोरर क्षेत्र के ग्राम सेलेगांव में दोपहर तीन बजे पांच लोग बाड़ी में काम कर रहे थे, तभी तेज हवाओं और बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। इस दौरान सोनावा जांगड़ा, सूरज नाथ व कुमारी बाई आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि कुशल जांगड़, सांवत राण घायल हो गए।
प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव के कारण एेसी घटनाएं हो रही है। राज्य में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहें है। राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों क्षेत्रों में मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के साथ आंधी चली। जिससे रायपुर के अलग-अलग हिस्सों में आधा दर्जन से ज्यादा विजली और एक दो जगह पेड़ भी गिरे। इससे बिजली सप्लाई कई इलाकों में प्रभावित रही। आज भी दोपहर के बाद मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है। अंधड़ में अंधड़ और तुफान के कारण कई होल्डिग़ गिर गए और कई पेड़ भी गिरे।
राजधानी में तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में देर रात तक अंधेरे में डूबे रहे। खासकर गुढि़यारी में रात करीब नौ बजे तक बिजली बंद थी। कुछ जगह पर तेज हवा के कारण ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई तो कुछ जगहों पर बिजली के तार भी टूटकर गिरे।