Raipur Railway Station : भीषण गर्मी में चक्रधरपुर रेल मंडल में ब्लाक लग रहा है। इससे टाटानगर-इतवारी के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द होंगी।
Raipur Railway Station : भीषण गर्मी में चक्रधरपुर रेल मंडल में ब्लाक लग रहा है। इससे टाटानगर-इतवारी के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द होंगी। इससे भीषण गर्मी और पीक यात्री सीजन में यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ सकती है। (CG train update) 24 मई को रेलवे प्रशासन कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के बीच सब-वे लांचिंग का काम कराएगा।
24 मई को ये ट्रेनें रद्द
रेलवे के अनुसार 24 मई को टाटानगर एवं इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस और टाटानगर एवं बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस दोनों ओर से रद्द रहेगी।
कल ये ट्रेनें देरी से होंगी रवाना
23 मई को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी।( Raipur Train Alert) 23 मई को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट की देरी से रवाना होगी।