रायपुर

तीन माह मुफ्त चावल, 16 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद तीन माह यानि दिसंबर तक बढ़ा दी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2022, 9:24 PM IST
photo_6195167163006956202_y.jpg

16 लाख 66 हजार अंत्योदय व प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारियों को अब 3 माह 5 किलो चावल अतिरिक्त मिलेगा। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद तीन माह यानि दिसंबर तक बढ़ा दी है, जिससे हितग्राहियों को राज्य सरकार के कोटे के साथ प्रति परिवार 5 से 25 किलो तक अतिरिक्त चावल मिलेगा।

एपीएल को नहीं मिलेगा लाभ
एपीएल राशन कार्ड धारी 4 लाख 05 हजार 529 परिवारों को केंद्र की मुफ्त चावल योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इन तीन महीनों में राज्य सरकार की नियमित कोटे का चावल दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें शासन को निर्धारित कीमत भी चुकानी पड़ेगी। इसी तरह राज्य अन्नपूर्णा, एकल निराश्रित और नि:शक्तजन को भी केंद्र के चावल का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन राज्य के कोटे का चावल उन्हें मुफ्त दिया जाएगा।

नवंबर से शुरू होगा वितरण
केंद्र सरकार के कोटे का अक्टूबर का चावल नवंबर में बांटा जाएगा। जिला प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। दरअसर, अक्टूबर में वितरण के लिए खाद्यान्न का भंडारण पहले ही राशन दुकानों में किया जा चुका है। इसमें राज्य सरकार के कोटे का चावल है। केंद्र के कोटे को बढ़ाने का आदेश भंडारण के बाद पहुंचा है। ऐसे में अक्टूबर का खाद्यान्न नवंबर में भंडारित कर वितरण का फैसला किया गया है।

नवंबर में मिलेगा चावल

अंत्योदय राशन कार्ड सदस्य राज्य का केंद्र का टोटल

- 5 या इससे अधिक सदस्य वाले परिवार को 2 माह का 3 किग्रा प्रति सदस्य के हिसाब से चावल दिया जाएगा।
- अन्त्योदय कार्ड - 65214 - 179646
- प्राथमिकता कार्ड - 378191- 1487223

Updated on:
6 Oct 2022, 9:24 PM IST
Published on: