रायपुर

Aagniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, जल्दी करें आवेदन

Aagniveer Bharti: इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के वेब पोर्टल ई रोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन या मोबाइल पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

2 min read
Apr 17, 2026
Agniveer 2026: अग्निवीर भर्ती में 10 अप्रैल तक बढ़ी आवेदन तिथि, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक पात्र(photo-patrika)

Aagniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 10 अप्रैल तक संचालित की गई थी] जिसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 4 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है।

प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के वेब पोर्टल ई रोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन या मोबाइल पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला एवं विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

ये निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसका लाभ जिला और विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अभ्यर्थियों को मिलेगा। किसी भी दिक्कत या परेशानी के लिए आवेदक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन प्रस्ताव व स्वीकृति लॉक करने की अंतिम तिथि जारी

शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की समस्त कार्यवाही विभागीय वेबसाइट पोस्टमैट्रिक-स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन की जा रही है। संस्थाओं में पूर्व से लंबित प्रस्ताव को लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास रायपुर को प्रेषित करने हेतु अंतिम तिथि 18 अप्रैल है। वहीं शासकीय संस्था एवं जिला कार्यालय द्वारा स्वीकृति आदेश लॉक करने के कार्य की अंतिम तिथि 20 अप्रैल और जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है।

छात्रवृत्ति हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा 2.50 लाख प्रतिवर्ष, अन्य पिछडा वर्ग हेतु आय-सीमा 1 लाख प्रतिवर्ष, सक्षम अधिकारी द्वारा स्थाई जाति प्रमाणपत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र व विद्यार्थी के अध्ययनरत पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम इत्यादि दस्तावेज अनिवार्य है।

.कोर्ट मैनेजर (मुख्य) परीक्षा 19 अप्रैल को

कोर्ट मैनेजर (मुख्य) परीक्षा 2025 का आयोजन 19 अप्रैल को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा रायपुर के परीक्षा केंद्रों में ही आयोजित होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

Updated on:
17 Apr 2026 03:00 pm
Published on:
17 Apr 2026 02:59 pm
Also Read
View All