रायपुर

CG Online Fraud: गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक शेयर ट्रेडिंग का चस्का, बन रहे ठगी का शिकार…

CG Online Fraud: रायपुर शहर में गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक में स्टॉक में इन्वेस्टमेंट, शेयर ट्रेडिंग जैसी बातें हो रही हैं। इसी के चलते अधिकांश लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। जिससे प्रदेश के कई लोग इसका शिकार बन जाते है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2024, 12:37 PM IST
Online Fraud: शेयर मार्केट में 31 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

CG Online Fraud: छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक में स्टॉक में इन्वेस्टमेंट, शेयर ट्रेडिंग जैसी बातें हो रही हैं। जब सोशल मीडिया स्टॉक में निवेश करने की बात आती है तो भीड़ से कई स्टॉक खड़े होते हैं। इसी के चलते अधिकांश लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। हर दिन ठगी का मामला सामने आता रहता है अब चाहे वो साइबर ठग हो या फिर ऑनलाइन गेमिंग या फिर ऑफलाइन ठग। जिससे प्रदेश के कई लोग इसका शिकार बन जाते है।

CG Online Fraud: अधूरी जानकारी के चलते आ रहे साइबर ठगों के झांसे में

ऐसे ही हालही में एक मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर से सामने आया है बता दें कि अब लोग अधूरी जानकारी के चलते साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं। मंदिरहसौद इलाके में एक और युवक इसी तरह से झांसे में आकर ढाई लाख से ज्यादा की ठगी का शिकार हो गया। स्टॉक में इन्वेस्टमेंट, शेयर ट्रेडिंग में भी काफी ठगी होने लगी है।

शेयर ट्रेडिंग से भारी मुनाफा दिलाने का झांसा

पुलिस के मुताबिक ग्राम जुगेसर निवासी सौरभ चंद्राकर को शुभम नाम के व्यक्ति ने कॉल किया और शेयर ट्रेडिंग से भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसने अपने सीनियर हार्दिक पटेल से बात कराई। इसके बाद दोनों ने मिलकर अलग-अलग बैंक खाते में 2 लाख 60 हजार रुपए जमा करवाया। इसके बाद मुनाफा वाली रकम को देने से पहले 1 लाख रुपए और जमा करने के लिए कहा। इससे सौरभ को ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने में शिकायत की। मंदिरहसौद पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Updated on:
1 Sep 2024, 12:37 PM IST
Published on: