CG Online Fraud: विधानसभा इलाके में एक सिक्युरिटी एजेंसी वाले से ऑनलाइन ठगी हो गई। एजेंसी वाले ने गूगल में सर्च करके स्टील कारोबारी का नंबर निकाला था। उस नंबर पर कॉल करने से साइबर ठग मिल गए। साइबर ठगों ने उनसे स्टील सप्लाई करने का आर्डर लिया। इसके बाद उनसे डेढ़ लाख रुपए ऑनलाइन ठग लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।