14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम के पहुंचने से पहले सहारनपुर में वकील के घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूट

एडवोकेट अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले तो इनके निकलते ही बदमाश अंदर घुस गए और घर में मौजूद मां बेटी को चाकू से आतंकित करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

2 min read
Google source verification
UP Crime

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Chat GPT )

UP Crime : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले शुक्रवार रात सहारनपुर में बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बाइक सवार दो लुटेरे सिटी क्षेत्र में वकील के घर में घुसे और घर में मौजूद उनकी बेटी और पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे

सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों के फोटो सामने आए हैं। घटना के समय वकील नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और बेटी अकेली थी। इसी दौरान दो युवक घर में घुस आए। वकील की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर इन्होंने घर में घुसते ही चाकू निकाल लिया और मां बेटी को आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे करीब 43 हजार रुपये लूट लिए। इस तरह फिल्मी अंदाज में दोनों लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के समय वकील का मुंशी घर पहुंच गया। मुंशी को देखकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद सभी ने शोर माचाया तो इस घटना का पता चल सका। बाद में पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार दो युवकों की फोटो दिखाई दी।

पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस अब इन लुटेरों की पहचान करके इनकी तलाश करने में जुटी है। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। एडवोकेट नौशाद अली ने पुलिस को बताया कि उनका घर दया गार्डन कालोनी में है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद के लिए रवाना हुए। इसी बीच उनके पीछे बाइक पर सवार होकर दो युवक घर में घुस गए। इन्होंने चाकू के बल पर घर में मौजूद मां बेटी को आतंकित करके बंधक बना लिया और घर में रखी करीब 34 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

महज दो से तीन मिनट में दिया घटना को अंजाम

एडवोकेट ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों के हाथों में चाकू थे। इन्होंने चाकू से हमला करने का डर दिखाया तो पत्नी ने साफ कह दिया कि " हमारे पास कुछ नहीं हा आप देख लो'' इसके बाद बदमाश एडवोकेट के चेम्बर में घुस गए। चेम्बर में रखे 34 हजार रुपये उठा लिए। एडवोकेट ने पुलिस ने को बताया क बदमाशों ने इस वारदात को महज दो से तीन मिनट में अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। शनिवार को मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच रहे हैं। सीएम के आगमन की तैयारियों में पूरे जनपद में गश्त चल रही थी और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनेटरिंग चल रही थी। इसी बीच इन बाइक सवार युवकों ने वकील के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।