14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर की ब्लू पोटरी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना में शामिल नहीं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत राजस्थान के 41 जिलों से 41 विशिष्ट उत्पादों की पहचान की गई है। शुक्रवार को राज्यसभा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीरज डांगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। जयपुर की ब्लू पोटरी इसमें शामिल नहीं […]

2 min read
Google source verification
Piyush goyal

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत राजस्थान के 41 जिलों से 41 विशिष्ट उत्पादों की पहचान की गई है। शुक्रवार को राज्यसभा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीरज डांगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। जयपुर की ब्लू पोटरी इसमें शामिल नहीं है। डांगी ने अपने प्रश्न में जयपुर की ब्लू पोटरी, जोधपुर फर्नीचर उद्योग और भीलवाड़ा टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बारे में जानकारी मांगी थी। योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से उत्पादों में बीकानेरी नमकीन, कोटा डोरिया, जोधपुर व सीकर का लकड़ी का फर्नीचर, प्रतापगढ़ का थेवा ज्वेलरी, नागौर की पान मेथी, श्रीगंगानगर का सरसों तेल, पाली और बालोतरा के टेक्सटाइल उत्पाद जैसे कई पारंपरिक उत्पाद शामिल हैं।

गोयल ने बताया कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की इस पहल के तहत देश के प्रत्येक जिले के कम से कम एक प्रमुख उत्पाद का चयन कर उसकी ब्रांडिंग, विपणन और निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी 41 जिलों के लिए विशिष्ट पारंपरिक या विशेष उत्पाद चिन्हित किए हैं। गोयल ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य में उत्पन्न रोजगार का केंद्रीकृत डेटा उपलब्ध नहीं है।

राजस्थान के ओडीओपी उत्पाद (जिला-वार)

जिला उत्पाद क्षेत्र
अजमेर ग्रेनाइट व मार्बल उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
अलवर ऑटोमोबाइल पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग
बालोतरा टेक्सटाइल उत्पाद टेक्सटाइल
बांसवाड़ा मार्बल उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
बारां लहसुन उत्पाद कृषि
बाड़मेर कशीदाकारी हैंडलूम
ब्यावर क्वार्ट्ज व फेल्स्पार पाउडर मैन्युफैक्चरिंग
भरतपुर एग्रो आधारित उत्पाद फूड प्रोसेसिंग
भीलवाड़ा टेक्सटाइल उत्पाद टेक्सटाइल
बीकानेर बीकानेरी नमकीन फूड प्रोसेसिंग
बूंदी चावल कृषि
चित्तौड़गढ़ ग्रेनाइट व मार्बल मैन्युफैक्चरिंग
चूरू लकड़ी के उत्पाद हस्तशिल्प
दौसा पत्थर उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
डीडवाना-कुचामन मार्बल व ग्रेनाइट मैन्युफैक्चरिंग
डीग पत्थर आधारित उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
धौलपुर पत्थर आधारित उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
डूंगरपुर ग्रेनाइट उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
हनुमानगढ़ एग्रो आधारित उत्पाद कृषि
जयपुर रत्न व आभूषण मैन्युफैक्चरिंग
जैसलमेर येलो स्टोन मैन्युफैक्चरिंग
जालौर ग्रेनाइट उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
झालावाड़ कोटा स्टोन मैन्युफैक्चरिंग
झुंझुनूं लकड़ी के हस्तशिल्प हस्तशिल्प
जोधपुर लकड़ी का फर्नीचर हस्तशिल्प
करौली सैंडस्टोन मैन्युफैक्चरिंग
खैरथल-तिजारा ऑटोमोबाइल पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग
कोटा कोटा डोरिया हैंडलूम
कोटपूतली-बहरोड़ ऑटोमोबाइल पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग
नागौर पान मेथी व मसाले फूड प्रोसेसिंग
पाली टेक्सटाइल उत्पाद टेक्सटाइल
फलोदी सोनामुखी उत्पाद फूड प्रोसेसिंग
प्रतापगढ़ थेवा ज्वेलरी हस्तशिल्प
राजसमंद ग्रेनाइट व मार्बल मैन्युफैक्चरिंग
सलूम्बर क्वार्ट्ज मैन्युफैक्चरिंग
सवाई माधोपुर मार्बल उत्पाद मैन्युफैक्चरिंग
सीकर लकड़ी का फर्नीचर हस्तशिल्प
सिरोही मार्बल उत्पाद हस्तशिल्प
श्रीगंगानगर सरसों तेल फूड प्रोसेसिंग
टोंक स्लेट स्टोन मैन्युफैक्चरिंग
उदयपुर मार्बल व ग्रेनाइट मैन्युफैक्चरिंग