ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहार के सीजन में कई ऑफर देती है। ऑफर के चक्कर में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ जाती है। खासकर कपड़े, जूते, मोबाइल, कॉस्मेटिक और घरेलू उपयोग की चीजें ज्यादा आर्डर करते हैं। फर्जी ई-कामर्स कंपनियों की वेबसाइट में अक्सर खरीदारी पर भारी छूट व ऑफर देने का दावा किया जाता है। इसके लालच में लोग उन वेबसाइटों से खरीदारी करते हैं।