रायपुर

Gandhi jayanti: सुरही ग्रामसभा में टिफिन का किया गया वितरण

ग्राम सुरही में गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया

less than 1 minute read
Oct 07, 2018
Gandhi jayanti: सुरही ग्रामसभा में टिफिन का किया गया वितरण

नरहरपुर. नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम सुरही में गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामसभा के अध्यक्ष सुकलाल नेताम उपाध्यक्ष रामूराम नेताम, सरपंच हीरा मरकाम, ग्राम प्रमुख जयराम मरकाम द्वारा सभा का संबोधन किया गया। जिसमें पंचायत के अंतर्गत होने वाली सारी सरकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया।


स्कूलों, आंगनबाड़ी व समुदाय में होने वाले मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के बारे में लोगों के बीच संदेश दिया गया व टीकाकरण के उद्देश्य व उनसे होने वाले फायदे के बारे में लागों को बताया गया। टीकाकरण के लिए जनसमुदाय के बच्चों के स्कूलों मे शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित करने की सलाह दी गई। ग्राम सभा मे ग्राम प्रमुख जोधन मरकाम, कवलू राम, द्वारका कुंजाम अरुण कुमार मंडावी, सावत नेताम, समस्त मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

चेंजमेकर अभियान: ये हैं जिलेवार चेंजमेकर व दलों के संभावित दावेदारों के चेहरे
Published on:
07 Oct 2018 07:02 pm
Also Read
View All