रायपुर

तस्करी में शामिल था पढ़े- लिखे लड़कों का ये ग्रुप, महंगी बडवाइजर बीयर के साथ पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों

छत्तीसगढ़ की राजधानी में बीती रात शराब तस्करी करने वाला एक गैंग पकड़ा गया है।

less than 1 minute read
Jun 06, 2018
तस्करी में शामिल था पढ़े- लिखे लड़कों का ये ग्रुप, महंगी बडवाइजर बीयर के साथ पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में बीती रात शराब तस्करी करने वाला एक गैंग पकड़ा गया है। ये गैंग भारी मात्रा में शराब और लाखों रुपए के साथ धरा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गैंग में कुल 5 से 6 युवक शामिल है। इस गैंग का मुख्य आरोपी कटोरा तालाब का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के इन युवकों को महंगी शराब महाराष्ट्र से मिलती थी। फिर ये गैंग इस शराब को राजधानी रायपुर के होटलों और ढाबों में काम दामों में बेचते देते थे। ये सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था।

मंगलवार की देर रात पुलिस की आबकारी टीम ने छेरीखेड़ी ब्रिज के नीचे से एक सेंट्रो कार बरामद की। इस कार में 5 - 6 युवक लाखों रूपए की अवैध शेवास रीगल स्कॉच और कई पेटी महंगी बटवाइजर बीयर के साथ रंगे हाथों पकडे गए। ये सारे तस्कर रायपुर के ही रहने वाले है, जो कि काफी पढ़े लिखे भी है। इस गैंग का मुख्य आरोपी कटोरा तालाब का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका नाम राहुल सिंधी है।

फिलहाल पुलिस ने सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही इस पूछताछ के आधार पर इससे जुड़े अन्य लोगो की भी जानकारी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

हाथीदांत की तस्करी पड़ी उनको भारी, पुलिस ने तीन आरोपितों का लिया रिमांड दो को खिलाई जेल की हवा
Published on:
06 Jun 2018 03:01 pm