27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुजुकी ने दो स्पोर्ट बाइक बाजार में उतारी, इतनी है इनकी कीमत

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दो स्पोर्ट बाइक GSX-R1000 और GSX-R1000R को बाजार में उतारा है। इनकी एक्सशोरूम (दिल्ली) कीमत क्रमश: 19 लाख और 22 लाख रुपए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 May 2017, 6:42 PM IST

Suzuki

Suzuki

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दो स्पोर्ट बाइक GSX-R1000 और GSX-R1000R को बाजार में उतारा है। इनकी एक्सशोरूम (दिल्ली) कीमत क्रमश: 19 लाख और 22 लाख रुपए है।

कंपनी द्वारा बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ये दोनों स्पोटर्स बाइक अब तक के सबसे हल्के और सबसे तेज जीएसएक्स-आर बाइक हैं तथा दोनों मॉडल पूरी तरी से नए हैं। GSX-R1000 का इंजन हल्का और छोटा है जबकि GSX-R1000R पहला ऐसा मॉडल है, जो सुजुकी रेसिंग वॉल्व टाइमिंग टेक्नोलॉजी से लैस है ।

इन दोनों की चेसिस भी अन्य बाइक की तुलना में हल्की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सातोशी उचिडा ने कहा कि तीन दशक और पूरी दुनिया में 10 लाख से अधिक जीएसएक्स -आरएस बाइक बेचे जाने से उत्साहित सुजुकी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए इस सीरीज का छठा संस्करण जीएसएक्स -आर1000 पेश करने पर गौरवान्वित है।

जीएसएक्स-आर1000 बाइक मेटैलिक ट्राइटन ब्लू और मेटैलिक मैट ब्लैक रंगों में उपलब्ध है जबकि जीएसएक्स-आर1000आर मेटैलिक ट्राइटन ब्लू और ग्लास स्पार्कल ब्लैक में उपलब्ध है।