रायपुर

गणेश विसर्जन देख लौट रही युवती का सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर वायरल करनी की दी धमकी

Gang Rape in Chhattisgarh: गणेश विसर्जन का कार्यक्रम देख कर वापस घर लौट रही युवती को तीन लोगों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना कर उसे धमकी भी दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2019, 9:20 PM IST
गणेश विसर्जन देख लौट रही युवती का सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर वायरल करनी की दी धमकी
गणेश विसर्जन देख लौट रही युवती का सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर वायरल करनी की दी धमकी

रायपुर. Gang Rape in Chhattisgarh: जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र की एक लड़की गणेश विसर्जन का कार्यक्रम देखकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसे तीन युवकों ने बंदक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में नाबालिग भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार तिल्दा थाना क्षेत्र के सरोरा गांव की रहने वाली एक युवती गणेश विसर्जन देखने गयी हुई थी। कार्यक्रम देखने के बाद जब वह घर लौट रही थी। रास्ते में उसे अजय राय, नरेश टंडन और एक नाबालिग ने बंधक बना कर उसे नरेश टंडन के घर ले गए और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के दौरान उन्होंने युवती का MMS भी बनाया ताकि वह बाद में उसे ब्लैकमेल कर सकें। उन्होंने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। वीडियो बनाते देख जब युवती चीखने चिल्लाने लगी तो आरोपी डर गए और उसे वहां छोड़ कर फरार हो गए।

वहां से जैसे-तैसे युवती अपने घर पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बतायी। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ 393/19 धारा 376, 342, 506 के तहत FIR दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Published on: