रायपुर

महिलाओं-युवतियों को फंसा रहा गिरोह! पार्ट टाइम के नाम पर आने वाले WhatsApp मैसेज के झांसे में न आएं..

Chhattisgarh Fraud News: रायपुर में पार्ट टाइम जॉब या नौकरी दिलाने का दावा करते हुए आने वाले वॉट्सऐप मैसेज के झांसे में न आएं।
less than 1 minute read
Feb 11, 2025
महिलाओं-युवतियों को फंसा रहा गिरोह! पार्ट टाइम के नाम पर आने वाले WhatsApp मैसेज के झांसे में न आएं..

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पार्ट टाइम जॉब या नौकरी दिलाने का दावा करते हुए आने वाले वॉट्सऐप मैसेज के झांसे में न आएं। इस मैसेज के जरिए महिलाओं-युवतियों को बरगलाया जा रहा है। उन्हें धोखा दिया जा रहा है। साथ ही अवैध कार्यों में ढकेला जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए शंकर नगर निवासी निश्चय वाजपेयी ने सिविल लाइन थाने में लिखित में शिकायत की है।

CG Crime News: रहें सावधान...

उन्होंने बताया है कि इस तरह के मैसेज सीमा नाम से महिलाओं-युवतियों को भेजा रहा है। मैसेज भेजने वाले की डीपी में युवक का फोटो होता है और स्टेट्स उर्दू में लिखा होता है। इससे साफ है कि हिंदू महिलाओं-युवतियों को झांसा दिया जा रहा है।

उन्होंने अपनी शिकायत कहा है कि इस तरह के मैसेज के जरिए युवतियों को बरगलाने और गलत काम कराने के मामले में देवेंद्र नगर, अभनपुर और धमतरी में सामने आ चुके हैं। यह नौकरी जिहाद के नाम से एक समुदाय विशेष के युवकों द्वारा चलाया जा रहा है। इस मामले की सूक्ष्मता से जांच की जानी चाहिए। इस संबंध में एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है।

Updated on:
11 Feb 2025 08:21 am
Published on:
11 Feb 2025 08:19 am