
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की पुलिस ने दावा किया है कि बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आपसी लड़ाई में अपने पांच और सहयोगियों की हत्या कर दी है। अभी तक ऐसी घटनाओं में छह नक्सली मारे गए हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने मंगलवार को बताया कि बीजापुर जिले में माओवादी संगठन में निर्दोष ग्रामीणों की हत्याओं को लेकर हो रहे आपसी मतभेद में नक्सलियों ने अपने छह सहयोगियों की हत्या कर दी है।
कोरोना वायरस से छत्तीसगढ़ समेत इन 10 राज्यों में हुई 80 फीसदी मौतें
आईजी सुंदरराज ने बताया कि इससे पहले नक्सलियों ने डिविजनल कमेटी सदस्य मोडिय़म विज्जा की हत्या कर दी थी। वहीं अब पुलिस को माओवादी जनताना प्रभारी लखु हेमला, डीएकएमएस रेंज कमेटी अध्यक्ष संतोष, जनमिलिशिया कमांडर कमलू पुनेम, जनमिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमाण्डर संदीप उर्फ बुधराम कुरसम और जनताना सरकार अध्यक्ष दसरू मंडावी की हत्या की जानकारी मिली है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर की प्रसिद्ध इमली चस्के का चटकारा
छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह हत्याएं पिछले दो सप्ताह के दौरान हुई हैं तथा यह क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा ग्रामीणों की हत्या के बाद से उपजे विवाद का परिणाम है। मारे गए सभी नक्सलियों के सिर पर एक लाख रुपए से लेकर तीन लाख रुपए तक का इनाम है। आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से चार गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय थे जो नक्सली विज्जा के नेतृत्व में काम कर रहे थे। वहीं संतोष पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय था।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...15 अक्टूबर से खुल जाएंगे मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हॉल