रायपुर

यहां चल रहा कचरा महोत्सव, जहां देशभर के एक्सपर्ट दे रहे हैं वेस्ट से बेस्ट बनाने के टिप्स

छत्तीसगढ़ की राजधानी में कचरा महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। यहां एक्सपर्ट्स बताएंगे वेस्ट से बेस्ट चीजें बनाने के टिप्स।

2 min read
Jan 19, 2018
यहां चल रहा कचरा महोत्सव, जहां एक्सपर्ट दे रहे हैं वेस्ट से बेस्ट बनाने के टिप्स

रायपुर . आपने अब तक सांस्कृतिक, व्यावसायिक समेत अलग-अलग तरह के विषयों पर आधारित महोत्सव के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कचरा महोत्सव के बारे में सुना है। यह बात आपको जरूर अटपटी लग रही होगी, लेकिन बतादें कि देश में पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कचरा महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन 21 जनवरी तक चलेगा। इस महोत्सव में शहर से निकलने वाले कचरे से बेस्ट से बेस्ट चीजें बनाने की तकनीक पर बात होगी।

इस महोत्सव में देशभर से आए विशेषज्ञ इसमें बेकार पड़े सामानों को वापस काम में लेने के लिए गुर सिखाएंगे। अपनी तरह के इस अनूठे आयोजन में वेस्ट से बेस्ट बनाने के लिए टिप्स के साथ ही बेकार पड़ी चीजों का रिसाइकल कर बनाए गए सामानों की बिक्री भी की जाएगी।

निगम आयुक्त सह आरएससीएल के डायरेक्टर रजत बंसल ने बताया कि पूर्व में तीन दिवसीय कचरा महोत्सव मनाने की तैयारी की गई थी। जिसे बढ़ाकर चार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अमृतसर, मुंबई, कोचिन आदि जगहों से आए विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

सुबह 10 से रात 9 बजे महोत्सव
कई प्रकार के कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे जो 9 बजे तक चलेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुराने बेकार पड़े कचरे का फि र से उपयोग करने के बारे में जनजागरूकता लाना है। जैसे घरों के किचन से निकलने वाले कचरे को आमतौर पर फेंक दिया जाता है। इस कचरे से खाद बनाने तथा किचन गार्डन में उस खाद का उपयोग करने के बारे में बताया जाएगा।

कचरा महोत्सव का आयोजन नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। महोत्सव का रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित निगम गार्डन में चल रहा है। इस महोत्सव में नॉलेज और म्यूजिक का भी तड़का लगेगा। साथ ही इसमें वेस्ट मटेरियल से म्यूजिक परफार्म करने वाले धारवी बैंड भी परफार्म करेंगे।

ये भी पढ़ें

पीएमटी पर्चा लीक मामले में सजा सुनाने वाले जज का हुआ था तबादला, ये थी बड़ी वजह

Updated on:
19 Jan 2018 03:22 pm
Published on:
19 Jan 2018 03:20 pm
Also Read
View All