रायपुर

RailwayBlock :चंदिया रोड स्टेशन में ब्लॉक से गरीब रथ अब 30 व 1 को रद्द

बिलासपुर रेलवे के अंतर्गत शहडोल-कटनी रेल लाइन पर चंदिया रोड स्टेशन में होने वाले ब्लॉक से जिन 30 ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल किया है, उनमें रायपुर-लखनऊ गरीब रथ भी शामिल है। गरीब रथ के रद्द होने की पहले जो तारीख घोषित की गई थी, उसमें संशोधन करते हुए रेलवे ने नई तारीख तय की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2023, 8:07 PM IST
RailwayBlock :चंदिया रोड स्टेशन में ब्लॉक से गरीब रथ अब 30 व 1 को रद्द
RailwayBlock :चंदिया रोड स्टेशन में ब्लॉक से गरीब रथ अब 30 व 1 को रद्द

ब्लॉक के दौरान चंदिया रोड स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य किया किया जाएगा। जो 22 नवंबर से ही शुरू हो जाएगा। परंतु मेगा ब्लॉक 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का दावा किया जा रहा है। परंतु ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जो यात्री तीन से चार महीने पहले से रिजर्वेशन करा लिए रहते हैं, उन्हें फिर दूसरी ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलता नहीं है।
30 नवंबर को लखनऊ से और 2 दिसंबर को रायपुर से कैंसिल
गरीब रथ ट्रेन को रेलवे ने 1 दिसम्बर की बजाय अब 30 नवम्बर को लखनऊ से रद्द किया है और 1 दिसम्बर को रायपुर से लखनऊ के लिए गरीब रथ रद्द रहेगी।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सरला-संबलपुर सेक्शन में ब्लॉक लेकर रेलवे सुधार कार्य कराएगा। इस वजह से कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा। यह कार्य 21 से 26 नवम्बर तक किया जाएगा । सुधार कार्य की वजह से टिटलागढ़ से चलने वाली 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल संबलपुर में समाप्त होगी एवं यह गाड़ी संबलपुर से 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल बनकर टिटलागढ़ के लिए रवाना होगी। 21, 22, 23, 25 एवं 26 नवम्बर को 08263/08264 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर संबलपुर एवं रेंगाली के बीच रद्द रहेगी।

Published on: