रायपुर

गेट परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई, 25 सब्जेक्ट में होंगे एग्जाम, जानें अंतिम तारीख और फीस..

वुमन कैंडिडेट्स, एससी, एसटी, दिव्यांग जन के लिए फीस 750 रुपए का प्रावधान है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2020, 8:42 PM IST
गेट परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई, 25 सब्जेक्ट में होंगे एग्जाम, जानें अंतिम तारीख और फीस..
गेट परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई, 25 सब्जेक्ट में होंगे एग्जाम, जानें अंतिम तारीख और फीस..

रायपुर . भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2020 (गेट) (Graduate Aptitude Test in Engineering) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। पात्र कैंडिडेट्स 24 सितंबर को या उससे पहले गेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आईआईटी (IIT Delhi) दिल्ली 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को गेट की परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट का परीक्षा 9.30 से 12.30 तक जबकि दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 2.30 से 5.30 तक होगी। गेट 2020 फॉर्म की फीस 1500 रुपए है।

वुमन कैंडिडेट्स के लिए फीस 750 रुपए और एससी, एसटी, दिव्यांग जन के लिए 750 रुपये की फीस का प्रावधान है। वहीं इंटरनेशनल के लिए 50 यूएस डॉलर फीस देनी पड़ेगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बेंगलुरु (IIT Bengaluru) और देश के 7 आईआईटी (IIT in India) मिलकर कराते हैं।

इस बार आईआईटी दिल्ली इस परीक्षा का आयोजन करा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन 25 विषयों में किया जाएगा। हालांकि एक छात्र केवल एक विषय की परीक्षा के लिए ही आवेदन कर सकता है। सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

Updated on:
20 Mar 2020, 8:42 PM IST
Published on: