
कांकेर/बासनवाही/कोरर/दुर्गूकोंदल. इन दिनो अंचल के ग्रामीणों को शासन द्वारा शिविर आयोजित कर टिफिन वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत नरहरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बसानवाही में भी गुरुवार को टिफिन वितरण किया गया। जिसके ग्रामीणों ने जमकर विरोध करते हुए उसी टिफिन से भिक्क्षा मांगी।
बता दें कि ग्राम पंचायत बासनवाही के ग्रामीण पिछले कई वर्षो से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां के ग्रामीण पिछले कई वर्षो से बैंक स्थापना की मांग, चिकित्सालय में एमबीबीएस डाक्टर व लैब टैक्िनियन की मांग, सड़क निर्माण, स्कूलों में शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं, बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर युवा समिति अध्यक्ष प्रकाश नेताम, रामगोपाल नेताम, राम पाल मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने उसी टिफिन में भीख मांगने लगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें टिफिन नहीं काम चाहिए। उन्होने कहा कि लम्बे समय से वे गांव की समस्या को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, बावजूद उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई भी नहीं है। वहीं इस शिविर का गांव की महिलाओं ने भी समर्थन किया और कहा कि जबतक उनकी गांव की समस्याओं का सामधान नहीं होगा वे इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आने वाले विधान सभा चुनाव का भी बहिष्कार करने से पिछे नहीं हटेंगे।
तरहूल मं 231 परिवारों को बांटा टिफिन
इसी प्रकार दुर्गूकोंदल विकास खण्ड के 231 परिवारों को टिफिन वितरया किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र टेकाम और सरपंच नीरू कोरेटी सहित अन्य उपस्थित थे।
दसपुर में भी किया गया टिफिन का वितरित
वहीं ग्राम पंचायत दसपुर के पंचायत भवन में शासन के योजना के तहत 59 श्रमिको को जनपद सदस्य गायत्री मटियारा सरपंच रंजना सलाम तकनीकी सहायक गोपेश साहू की उपस्थिती में टिफिन वितरण काया गया। इस अवसर पर रोजगार सहायक बाबू लाल नाग, ग्राम पटेल मंशा रामनेताम, मुन्रा राम नाग, डां तोरण, अजय साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कोरर में 71 मजदूरों को मिला टिफिन का लाभ
इसी प्रकार कोरर में भी राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरो को टिफिन वितरण ग्राम पंचयात बारवी में किया गया। जिसमे 71 मजदूरो को टिफिन प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यकर्म में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य हेमन्त ध्रुव, अध्क्षता सरपंच भारत सिंह कोमरा, विशेष अतिथि उपसरपंच बिरझुराम, युवा कांग्रेस जि़ला उपाध्यक्ष शोएब अहमद, हेतरकसा उपसरपंच सुन्हेर गजेन्द्र, पंच बीरेन्द्र माण्डवी अदि उपास्थित थे। हेमन्त ध्रुवा ने कहा की सरकार की इस योजना का लाभ सभी को मिलना चाहिए। इतने बड़े ग्राम में सिर्फ 71 मजदूरो को ही इसका लाभ मिल रहा है।