रायपुर

बेटी ने पिता से कहा – मुझे भी पहनना हैं जींस और शॉर्ट्स, मना करने पर हुई इतना गुस्सा कि फिर सिर्फ कफन हुआ नसीब

जब पेरेंट्स ने बेटी की बात नहीं मानी , तो बेटी ने नाराजगी की सारी हदे पार कर दी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 12:30 PM IST
girl suicide
बेटी ने पिता से कहा - मुझे भी पहनना हैं जींस और शॉर्ट्स, मना करने पर हुई इतना गुस्सा कि फिर सिर्फ कफन हुआ नसीब

धमतरी. बच्चे और पेरेंट्स के बीच में अक्सर कुछ बातों को लेकर अनबन होती रहती है। माता - पिता जब उनकी कोई जिद पूरी नहीं करते तो घर के बच्चों के नाराज होना एक आम बात है। लेकिन इस मामले में जब पेरेंट्स ने बेटी की बात नहीं मानी , तो बेटी ने नाराजगी की सारी हदे पार कर दी। आइए जानते है क्या था मामला

यह मामला धमतरी के रामपुर गांव का है।रामपुर में रहने वाले दिशुराम साहू की 19 साल की बेटी रामेश्वरी ने एक जिद पकड़ ली। रामेश्वरी शहर की मार्डन लड़कियों की तरह जींस पैंट और छोटे कपड़े पहनना चाहती थी। लेकिन गांव और आसपास के लोगों में ऐसा माहौल नहीं था। इसलिए लड़की के माता - पिता उसे ऐसे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं देते थे।

लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। इस बात के अलावा लड़की की एक और इक्छा थी। वो रायपुर अपने मामा के घर जाकर ड्राइविंग सीखना चाहती थी। लेकिन माता - पिता को इस बात से भी आपत्ति थी। धीरे - धीरे ये नाराजगी आक्रामक होने लगी।

भखारा पुलिस ने बताया कि रविवार की रात परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह फिर से जींस-पेंट पहनने की जिद करने लगी। और अपने पिता से ऐसे कपड़े लेन को कहने लगी। घरवालों के बहुत समझाने के बाद भी लड़की ने किसी की एक न सुनी। इसके बाद वह नाराज होकर सीधे अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।

कमरे में जाकर उसने अपने दुप्पटे से फंखे में फांसी का फंदा लगाया। उसका गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि वह फांसी का फंदा लगाकर उसमे लटक गई। इस घटना से घर में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद परिवार वालों की आवाजें सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हो गए। लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिर लाश को उतरवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Published on: