रायपुर

गर्लफ्रेंड पर शादी का दबाव बनाना पड़ा महंगा, शराब में मिलाई चूहा मारने की दवा

युवक की गर्लफ्रेंड ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है।

2 min read
Jul 25, 2022
,,

कोरबा। कभी-कभी आपका विश्वासपात्र ही आपके साथ इतना बड़ा धोखा करता है की आप उसे जीवन भर नहीं भूला पाते। कुछ ऐसा ही हुआ इस वाकये में जब एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की बात कर रहा था और गर्लफ्रेंड उसके शराब में जहर मिला रही थी। इस जहरीली शराब को पीकर युवक की तबियत बिगड़ी तो गर्लफ्रेंड उसे वहीं छोड़ भाग खड़ी हुई। जिसके बाद युवक खुद अस्पताल पहुंचा और उसने अपना इलाज करवाया। फ़िलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम संजय कुमार (31) है, जो शादीशुदा है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कुछ महीने पहले उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इस बीच संजय की मुलाकात एक लड़की से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। सब ठीक चल रहा था। इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी।

संजय को उसकी सगाई का पता चला तो उसने लड़की को शादी नहीं करने के लिए कहा। प्यार का वास्ता दिया, पर लड़की नहीं मानी। इस पर संजय ने उसे मिलने के लिए इंदिरा स्टेडियम बुलाया। संजय साथ में शराब की बोतल व डिस्पोजल लेकर आया। लड़की आई और उसने संजय से कहा कि वो उसके लिए भी कुछ खाने को लाए। आरोप है कि संजय के जाने के बाद लड़की ने उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी।

संजय लौटकर आया और बात करते हुए शराब पीने लगा। कुछ देर में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह वहीं गिर पड़ा। संजय ने बताया कि उसने लड़की से अस्पताल ले जाने को भी कहा, पर वह नहीं मानी। लड़की ने उससे कहा कि अब तेरा समय आ गया है। इसके बाद वो वहां से भाग गई। किसी तरह संजय अस्पताल पहुंचा। इसके बाद उसे याद नहीं। सुबह होश आया तो खुद को जिला अस्पताल के वार्ड में पाया।

संजय ने बताया कि होश में आने के बाद उसने CSEB पुलिस चौकी पहुंची कर शिकायत की। हालांकि उससे चौकी प्रभारी नव साव ने कहा कि पहले इलाज कराओ, कार्रवाई जरूर होगी। फिलहाल युवक का उपचार अभी अस्पताल में जारी है। चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि एक युवक चौकी आया था। उसने गर्लफ्रेंड के साथ विवाद होना बताया है। जिला अस्पताल चौकी से बयान मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Published on:
25 Jul 2022 05:01 pm
Also Read
View All