रायपुर

25 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद हार गयी प्रेमिका, नाराज प्रेमी ने जला दिया था जिन्दा

जनवरी की शाम को सुरेन्द्र वर्मा नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया जिसके कारण सुरेन्द्र इतना नाराज हुआ कि उसने प्रेमिका को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।

less than 1 minute read
Feb 10, 2020
26 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद हार गयी प्रेमिका, नाराज प्रेमी ने जला दिया था जिन्दा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक युवक ने युवती से विवाद के बाद उसके ऊपर मिटटी का तेल छिड़क कर उसे जिन्दा जला दिया। गंभीर अवस्था में 14 जनवरी को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 25 दिन की जद्दोजहद के बाद रविवार को उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी की शाम को सुरेन्द्र वर्मा नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया जिसके कारण सुरेन्द्र इतना नाराज हुआ कि उसने प्रेमिका को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। युवती ने जान बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी।

बाद में उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।60 फीसदी तक झुलस गई थी। जिसके कारण उसे रायपुर के मेकाहारा में रेफर कर दिया गया था। जहाँ पुलिस ने उसका बयान लेने के बाद सुरेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। अब 25 दिन बाद रविवार को उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

Published on:
10 Feb 2020 07:29 pm
Also Read
View All