रायपुर

सोना खरीदने का सबसे सही मौका, 14 दिनों के भीतर बड़ी गिरावट दर्ज, जानें क्या है रेट

- सोने-चांदी की कीमतों में बीते 14 दिनों के भीतर बड़ी गिरावट दर्ज- 25 दिनों में सोना (Gold Rate Today) 2800 व चांदी 5200 रुपए सस्ती

less than 1 minute read
Feb 27, 2021
Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर, एक ही दिन में पहली बार इतनी भारी गिरावट

रायपुर. स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतें (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम घटकर 48 हजार से नीचे चली गई, वहीं चांदी की कीमतें भी घटकर 69600 पर पहुंच चुकी है। सोने-चांदी की कीमतों में बीते 14 दिनों के भीतर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमतें जहां प्रति 10 ग्राम 47800 रुपए पर बिकी, वहीं चांदी की कीमतें प्रति 10 ग्राम 69600 रुपए रही।

कोरोनाकाल में पहली बार सोने की कीमतें इतनी सस्ती हुई है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है। 1 फरवरी को सोना 50600 व चांदी 74800 पर बिकी थी। 25 दिनों में सोना 2800 व चांदी 5200 रुपए सस्ती हो चुकी है।

फैक्ट फाइल
तारीख-सोना-चांदी
28 जुलाई (2020)-2020-55000-66250
3 जनवरी (2020)- 53000-70300
20 जनवरी (2020)- 50650-67500
1 फरवरी- 50600-74800
10 फरवरी- 50000-71000
20 फरवरी- 48100-70800
24 फरवरी- 48500-71600
26 फरवरी- 47800-69600

Published on:
27 Feb 2021 01:55 pm
Also Read
View All