रायपुर

सोने की कीमत हुई इतनी सस्ती खरीदारी हुई तेज, एक साल बाद बाजार में लौटी रौनक, देखें रेट

- कोरोनाकाल में पहली बार सोने की कीमतें इतनी हुई सस्ती- 55 हजार से घटकर 48 हजार हुआ सोना

less than 1 minute read
Feb 22, 2021
Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर, एक ही दिन में पहली बार इतनी भारी गिरावट

रायपुर. कोरोनाकाल में पहली बार सोने की कीमतें (Gold Price Today) इतनी सस्ती हुई है। जुलाई-2020 से जनवरी-2021 तक सोने की कीमतें 50 हजार के पार रही, लेकिन फरवरी से कीमतों में गिरावट शुरू हो चुकी है, जिसके बाद शादियों के लिए भी खरीदी-बिक्री में तेजी आ चुकी है। स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 48100 रुपए पर बिकी, वहीं चांदी 70800 रुपए पर बिकी।

6 महीने में पहली बार सोने की कीमतें 49 हजार से नीचे पहुंची। बीते एक हफ्ते से सोने की कीमतें बड़ी गिरावट आ रही है। 10 फरवरी को सोना 50 हजार पर बिका था,वहीं 9 दिनों के भीतर 2000 रुपए की गिरावट आई है। 3 जनवरी को कीमतें प्रति 10 ग्राम 53000 रुपए व 18 फरवरी को चांदी प्रति किलो पक्की 70300 रुपए रही। डेढ़ महीने पहले चांदी प्रति किलो पक्की 71300 रुपए पर बिकी थी।

सोने-चांदी की कीमतों में नए साल की शुरूआत के साथ ही कीमतों में उछाल जारी रहा, लेकिन फरवरी महीने से ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरूआत के बाद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग घटने की वजह से राहत दिखाई दे रही है। हालांकि जिस तेज गति से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके मुकाबले चांदी ज्यादा सस्ती नहीं हो रही है। सराफा विशेषज्ञों के मुताबिक सोना-चांदी खरीदने का अभी सही समय है।

तारीख-सोना-चांदी
28 जुलाई (2020)-2020-55000-66250
3 जनवरी (2020)- 53000-70300
20 जनवरी (2020)- 50650-67500
1 फरवरी- 50600-74800
10 फरवरी- 50000-71000
18 फरवरी- 48300-70800
19 फरवरी- 48000-70600
20 फरवरी- 48100-70800

Published on:
22 Feb 2021 02:57 pm
Also Read
View All