रायपुर

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी का भाव भी बढ़ा, जानिए क्या है रेट

- सोने की कीमतें फिर से महंगाई की ओर- 48 हजार से बढ़कर 48700 पर पहुंचा- चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

less than 1 minute read
Feb 24, 2021
Even after gold is expensive, it is getting around Rs 10000 cheaper

रायपुर. सोने की कीमतें (Gold Rate Today) स्थानीय सराफा बाजार में फिर से महंगाई की ओर है। सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 48 हजार रुपए पर आने के बाद एक बार फिर तेज हो चुकी है। मंगलवार को सोने की कीमत 48700 रुपए पर पहुंच गई।

पिछले हफ्ते के अंत तक सोना 48 हजार रुपए पर बंद होने के बाद दो दिनों के भीतर कीमतों में 700 रुपए का उछाल दर्ज किया गया है। इसी तरह यदि चांदी की कीमतों पर गौर करें तो चांदी प्रति किलो पक्की 70800 रुपए से बढ़कर 72200 रुपए तक पहुंच चुकी है। चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते के मुकाबले 1400 रुपए की बढ़ोतरी आ चुकी है।

कोरोनाकाल में पहली बार सोने की कीमतें बीते हफ्ते 48 हजार रुपए तक पहुंच चुकी थी। जुलाई-2020 से जनवरी-2021 तक सोने की कीमतें 50 हजार के पार रही, लेकिन फरवरी से कीमतों में गिरावट शुरू हुई। महीने के आखिरी महीनों में एक बार फिर कीमतों में अप्रत्याशित उछाल देखा जा रहा है।

फैक्ट फाइल
तारीख-सोना-चांदी
28 जुलाई (2020)-2020-55000-6625
03 जनवरी (2020)- 53000-70300
20 जनवरी (2020)- 50650-67500
1 फरवरी- 50600-74800
10 फरवरी- 50000-71000
18 फरवरी- 48300-70800
19 फरवरी- 48000-70600
20 फरवरी- 48100-70800
23 फरवरी- 48700-72200

Published on:
24 Feb 2021 09:32 am
Also Read
View All