रायपुर

Gold Silver Price In CG: सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, दिवाली से पहले आसमान छू रहे भाव, जानें कीमत…

Gold Silver Price In CG: वैश्विक बाजारों में बढ़ती कीमतों और देश के साथ-साथ राजधानी रायपुर में भी त्योहारी मांग के चलते बेशकीमती धातुओं की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 2:06 PM IST
Gold Silver Price In CG

Gold Silver Price In CG: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से त्योहारों के सीजन में ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव और बढ़ती मांग के कारण कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।

Gold Silver Price In CG: रायपुर में बढ़ा सोने-चांदी का भाव

बता दें कि रायपुर के सराफा बाजार में पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसके बावजूद सराफा बाजारों की रौनक बनी हुई है। लोगों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।

सराफा कारोबारी तरुण कोचर के अनुसार, सोना स्टैंडर्ड 24 कैरेट 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है, जबकि चांदी ने 98,000 रुपए प्रति किलो का सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

सोने की कीमत में 1800 रुपए की वृद्धि

रायपुर सराफा बाजार में सोने की कीमतों में एकतरफा तेजी देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में सोना 1,800 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। सोमवार को सोना स्टैंडर्ड 24 कैरेट 78,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि 22 कैरेट 72,100 रुपए और 20 कैरेट 65,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ। (Gold Silver Price In CG) मंगलवार को भी इन्हीं दरों पर कारोबार हुआ।

वहीं राजधानी रायपुर में आज की बात करें तो यहां सोने का भाव आज थोड़ा गिरा है।

सोना 24 कैरेट …. प्रति 10 ग्राम 78050
सोना 22 कैरेट….. प्रति 10 ग्राम 71500
सोना 18 कैरेट …. प्रति 10 ग्राम 58500

चांदी पहुंचा 98,000 रुपए के पार

Gold Silver Price In CG: चांदी की कीमतों में भी तेजी का मिश्रित रुख रहा। सोमवार को चांदी 92,800 रुपए प्रति किलो पर खुली, लेकिन मंगलवार को 700 रुपए की वृद्धि के साथ यह 93,500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। हालांकि, पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में 350 रुपए की मामूली गिरावट आई और यह 94,450 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

Updated on:
22 Oct 2024, 2:06 PM IST
Published on: