रायपुर

Golf Tournament: नवा रायपुर मेें वैश्विक गोल्फ टूर्नामेंट, विकसित होंगी सुविधाएं, कपिल देव ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा

CG News: कविल देव ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में गोल्फ को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम साझेदारी के तहत नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गोल्फ सुविधाएं विकसित करने का अनुरोध किया।
less than 1 minute read
• •
Feb 26, 2026
Feature image

Golf Tournament: नवा रायपुर में आने वाले दिनों में गोल्फ का वैश्विक स्तर का टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए यहां विश्वस्तरीय अधोसंरचना विकसित की जाएगी। गुरुवार को प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष व पद्म भूषण कपिल देव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ चर्चा की और नवा रायपुर में विश्वस्तरीय गोल्फ सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

कविल देव ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में गोल्फ को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम साझेदारी के तहत नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गोल्फ सुविधाएं विकसित करने का अनुरोध किया, जिससे आने वाले समय में यहां वैश्विक स्तर के टूर्नामेंट आयोजित किए जा सके। बैठक में नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप स्तर का गोल्फ कोर्स विकसित करने के प्रस्ताव पर विशेष रूप से विचार किया गया।

इस दिशा में राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराने और जरूरी संस्थागत सहयोग देने की बात कही। जबकि पीजीटीआई निजी निवेश, तकनीकी विशेषज्ञता और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ साझेदारियों को जोडऩे की दिशा में काम करेगा। इससे यहां बड़े पेशेवर टूर्नामेंट, प्रशिक्षण अकादमियां और गोल्फ पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां हो सकेंगे। इस बैठक में आईएएस सुबोध कुमार सिंह, पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जौहल भी उपस्थित रहे।

Updated on:
26 Feb 2026 08:51 pm
Published on:
26 Feb 2026 08:51 pm