रायपुर

खुशखबर : पशु चिकित्सक बनने 162 पदों पर निकली बंपर भर्ती, होगी 39100 सैलरी

नियुक्तियां पशुधन विकास विभाग में की जाएंगी
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 8:55 PM IST
खुशखबर : पशु चिकित्सक बनने 162 पदों पर निकली बंपर भर्ती, होगी 39100 सैलरी
खुशखबर : पशु चिकित्सक बनने 162 पदों पर निकली बंपर भर्ती, होगी 39100 सैलरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सक सर्जन के 162 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है। ये नियुक्तियां पशुधन विकास विभाग में की जाएंगी। आयोग ने इन पदों पर भर्तियां करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा। उक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जो कि 16 मार्च 2020 तक रात्रि 12 तक कर सकेंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

पद का नाम : पशु चिकित्सा सहायक सर्जन
पदों की संख्या : 162
अनारक्षित-34, 82 पद बैकलॉग श्रेणी
आवेदन करने अंतिम तिथि : 16.04.2020
(18 मार्च से आवेदन शुरू होंगे)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से वेटरिनेरी साइंस में स्नातक (बैचलर ऑफ वेटरिनेरी साइंस) की डिग्री प्राप्त हो। साथ ही भारतीय पशु चिकित्सा परिषद में वैध पंजीकरण होना चाहिए।
प्रोबेशन की अवधि : दो साल।
वेतनमान : 15,600 रुपये से 39,100 रुपये। साथ में 5,400 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।
खास तिथियां
* ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 18 मार्च 2020
* आवेदन करने की अंतिम तारीख : 16 अप्रैल 2020 (रात 11.59 बजे तक)
* त्रुटि सुधार की तिथि : 19 से 25 अप्रैल 2020 तक

अधिक जानकारी यहां click करे
official website

Published on: