रायपुर

दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी बैकलॉग पदों पर भर्ती

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दिव्यांगों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकारी विभागों में बैकलॉग के पदों पर भर्ती की जाएगी।

2 min read
Jun 04, 2018
latest govt job news
दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी बैकलॉग पदों पर बंपर भर्ती

रायपुर . आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दिव्यांगों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में बैकलॉग के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Read More : 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी के मौके, CSPHCL में निकली भर्ती, Apply Soon

इसके लिए राज्य निर्माण के समय से प्रत्येक संवर्ग में सीधी भर्ती के पदों में प्रतिवर्ष उद्भूत होने वाली कुल रिक्तियों के आधार पर गणना की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस काम में लापरवाही बरतने पर विभाग के मुखिया सीधे जिम्मेदार होंगे।

दिव्यांगों की भर्ती के लिए विशेष अभियान

2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में कुल 6 लाख 24 हजार 937 दिव्यांग है। इनमें से चिकित्सीय सत्यापन के बाद 2 लाख 77 हजार 707 दिव्यांगों को 40 फीसदी से अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र जारी किया है।

भर्ती अभियान चलाने के दिए निर्देश

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी सभी विभागों को भर्ती के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अधिकांश विभाग ने इस दिशा में पहल शुरू की है। इस बार फिर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव एमआर ठाकुर ने सभी विभागों को भर्ती अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

समाज कल्याण विभाग को देनी होगी रिपोर्ट
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को हिदायत दी है कि इस काम को गंभीरतापूर्वक किया जाए। कार्रवाई में देरी होने पर संबंधित नियोक्ता अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विभागों को कहा गया है कि समय-समय पर विशेष भर्ती अभियान की समीक्षा की जाए और उसकी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को भेजी जाए।

Published on:
04 Jun 2018 07:05 pm