रायपुर

दिवाली बाद राज्य पुलिसकर्मियों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, होमगॉर्ड जवानों के वेतन में हुई वृद्धि

दिवाली बाद राज्य पुलिसकर्मियों के लिए आई खुशखबरी। सीएम रमन सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर राज्य पुलिस कर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की

2 min read
Oct 22, 2017
दिवाली बाद राज्य पुलिसकर्मियों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, होमगॉर्ड जवानों के वेतन में हुई वृद्धि

रायपुर . माओवाद प्रभावित इलाके में पदस्थ सहायक आरक्षकों को पुलिस भर्ती में अब 15 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही 20 फीसदी जवानों को उच्चतर वेतनमान तथा बस्तर के युवाओं को नई भर्ती में शारीरिक मापदंड में छूट मिलेगी। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की बटालियन में पदस्थ पुलिसकर्मियों के परिजनों को हाउसिंग एलाउंस भी दिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को राजधानी में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में की। उन्होंने पुलिस के 23 शहीद जवानों के बलिदानों को याद करते हुए उन्हें पुष्पचक्र भी अर्पित किया।

ये भी पढ़ें

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 24 अक्टूबर होगी सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के माना स्थित परिसर में हुए कार्यक्रम में सीएम ने कहा, पुलिस की नौकरी सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक जज्बा है। इसमें शामिल लोग असाधारण और असामान्य जीवन जीते हुए 24 घंटे जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, तभी हम घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। इस दौरान गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, गृहविभाग के प्रमुख सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जुलाई से मिल रहा वेतनमान का लाभ
सीएम ने होमगॉर्ड के जवानों का वेतन 10 हजार से बढ़ाकर 13200 रुपए करने की औपचारिक घोषणा की। विभागीय अफसरों ने बताया, यह वेतनमान जुलाई-2017 से दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में करीब 9500 होमगॉर्ड के जवानों को लाभ मिल रहा है।

2020 तक बस्तर होगा माओवाद मुक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए भारत सरकार से 700 करोड़ का विशेष पैकेज जल्द मिलने वाला है। सीएम ने 2020 तक बस्तर को माओवाद मुक्त करने का संकल्प भी दोहराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वहां बेहतर पुलिसिंग के लिए 50 नए थाना भवन जल्द बनवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

रायपुर के 11 थाना प्रभारी बदले गए, मो. कलीम खान बने पुरानी बस्ती थाना प्रभारी
Published on:
22 Oct 2017 12:20 pm
Also Read
View All