Government Exam 2026: छत्तीसगढ़ में व्यापमं द्वारा 8 फरवरी को नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा निर्धारित की गई है।
Government Exam 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 8 फरवरी को एक ही दिन दो परीक्षा होने से परीक्षार्थी परेशान हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापमं द्वारा 8 फरवरी को नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा निर्धारित की गई है। वही इसी दिन यूपीएससी इंजीनियङ्क्षरग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 प्रीङ्क्षलम्स की परीक्षा निर्धारित है।
ऐसे में एक अभ्यर्थी एक दिन में दो परीक्षा नहीं दे पाएगा और किसी एक से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों द्वारा इस विषय में व्यापमं को आवेदन दिया गया है, लेकिन व्यापमं द्वारा अभी तक किसी तरह की कोई राहत नहीं दी गई है। व्यापमं की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग 20 हजार इंजीनियङ्क्षरग छात्रों की महत्वपूर्ण परीक्षा छूटने वाली है।
असल में व्यापमं ने 8 फरवरी को एनआरडीए के जूनियर इंजीनियर के पद की परीक्षा आयोजित की है। जबकि इसी दिन यूपीएससी ने साल भर पहले से इंडियन इंजीनियङ्क्षरग सर्विसेज की परीक्षा का कैलेंडर जारी कर रखा है। ऐसे में एक ही तारीख पर दो परीक्षाएं आयोजित होने के कारण परीक्षार्थी किसी एक परीक्षा में ही शामिल हो पाएंगे।
दोनों ही परीक्षा इंजीनियङ्क्षरग से संबंधित है जिसके कारण इंजीनियङ्क्षरग छात्रों को इसका नुकसान होगा। जबकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अधिकार है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों से अभ्यर्थियों ने मांग की है कि व्यापमं अपनी परीक्षाएं की तारीख बदले।