रायपुर

GST लागू हुए बीत गया एक साल, फिर भी पटरी पर नहीं लौटा बाजार, कीमतें अब भी बेलगाम

जीएसटी को लागू हुए एक साल बीतने को है, लेकिन बाजार में अभी भी जीएसटी को लेकर कारोबारियों में कई मुद्दो को लेकर नाराजगी कायम है।
2 min read
Jun 29, 2018
gst
GST लागू हुए बीत गया एक साल, फिर भी पटरी पर नहीं लौटा बाजार, कीमतें अब भी बेलगाम

रायपुर. जीएसटी को लागू हुए एक साल बीतने को है, लेकिन बाजार में अभी भी जीएसटी को लेकर कारोबारियों में कई मुद्दो को लेकर नाराजगी कायम है।चाहे वह ऑनलाइन सिस्टम की खराबी की वजह से चाहे हर महीने में चार रिटर्न भरने की वजह से।1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू हुआ।

लेकिन आज भी कई ऐसी विसंगतियां है, जिस पर कारोबारियों ने सुधार की गुजारिश की है।जीएसटी काउंसिल की बैठकें लगातार आयोजित हो रही है। बावजूद इसके अभी तक कारोबारी संगठनों की कसक बाकी है कि जीएसटी लागू होने के बाद बाजार पटरी पर नहीं लौट सका है।

पत्रिका बाजार कार्यक्रम में जीएसटी के एक साल पूरे होने के ठीक पहले कारोबारी संगठनों, विशेषज्ञों, सेल टैक्स बार एसोसिएशन ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में लोगों का मिला-जुला निष्कर्ष रहा।

जिसमें उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद कई सेक्टर जैसा फार्मा, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट, स्टील आदि में काफी सुधार हुआ, लेकिन छोटे और मंझोले उद्योगों को इससे झटका लगा है।राज्य सरकार ने ई-वे बिल में बड़ी राहत देते हुए राज्य के भीतर 10 हजार से अधिक वस्तुओं को इससे अलग किया। सालभर में यह एक बड़ा निर्णय रहा।

रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म जो कि जीएसटी की एक महत्वपूर्ण कड़ी है,इस पर भी गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इस बात को स्वीकार किया कि जीएसटी लागू होने के बाद भी ग्राहकों को कीमतों से राहत नहीं मिली है। इससे पहले सरकार ने कंपनियों को हिदायत दी थी कि ऐसी वस्तुएं जिसमें कर की दर में कम की गई है। ऐसी वस्तुओं की कीमतें कम की जाए, वहीं नई और पुरानी एमआरपी साथ में लिखा जाए, मगर कंपनियों ने ऐसा नहीं किया।

नरेशचंद्र गुप्ता (सदस्य, राज्य वित्त आयोग), महेश कुमा शर्मा (महासचिव, छत्तीसगढ़ सेल टैक्स बार एसोसिएशन), चेतन तारवानी (पूर्व अध्यक्ष, आयकर बार एसोसिएशन), भरत बजाज (जीएसटी कमेटी संयोजक, चैंबर ऑफ कॉमर्स), गोपाल कृष्ण तावनिया (सचिव, सेल टैक्स बार एसोसिएशन रायपुर), आशुतोष श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष, सेल टैक्स बार एसोसिएशन रायपुर), विवेक सारस्वत (जीएसटी एडवाइजर), जितेंद्र दोषी (महामंत्री, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, सीजी चेप्टर) परमानंद जैन (कार्यकारी महामंत्री,कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, सीजी चेप्टर), प्रदीप बजाज (युवा कारोबारी)।

Updated on:
29 Jun 2018 01:00 pm
Published on:
29 Jun 2018 12:30 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?