रायपुर

GST Raid in CG: महासमुंद के दो हार्डवेयर कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम

GST Raid In CG: सेंट्रल जीएसटी की टीम ने महासमुंद के पिथौरा स्थित दो हार्डवेयर कारोबारियों के ठिकानों में छापा मारा। यह कार्रवाई शुक्रवार की दोपहर एक साथ दोनों फर्म में शुरू की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2024, 11:59 AM IST
GST Raid In CG

GST Raid In CG:सेंट्रल जीएसटी की टीम ने महासमुंद के पिथौरा स्थित दो हार्डवेयर कारोबारियों के ठिकानों में छापा मारा। यह कार्रवाई शुक्रवार की दोपहर एक साथ दोनों फर्म में शुरू की गई। बताया जाता है कि प्राथमिक जांच के दौरान टैक्स चोरी से संबंधित इनवाइस, कच्चे में लेनदेन करने और कारोबारी नुकसान बताकर कम टर्नओवर करने से संबंधित दस्तावेज मिले है। इसे जांच के लिए जब्त किया गया है। इन सभी की स्क्रूटनी करने के बाद टैक्स चोरी का निर्धारण किया जाएगा।

GST Raid In CG: सेंट्रल जीएसटी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काफी समय से महासमुंद के इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रीकल्स व पिथौरा में दो हार्डवेयर कारोबारियों द्वारा टैक्स चोरी करने की शिकायत मिली थी। इसके इनपुट की जांच करने के बाद तीनों फर्म में दबिश दी गई थी। इसमें 13 जून को महासमुंद के इलेक्ट्रानिक अ और उसके बाद 14 को हार्डवेयर कारोबारी के ठिकानों की तलाशी ली गई।

सेंट्रल जीएसटी की स्पेशल टीम ने तीनों ही फर्म में तलाशी के बाद दस्तावेजों और फाइलों का जखीरा जब्त किया। उक्त सभी को तीन पेटियों और 5 बोरों में भरकर टिकरापारा स्थित दफ्तर लाया गया है। इसकी जांच करने के बाद तीनों ही फर्म के संचालकों का बयान दर्ज कर टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।

Updated on:
16 Jun 2024, 11:59 AM IST
Published on: