रायपुर

पत्रिका जन गण मन यात्रा : आज बिलासपुर और कटघोरा की यात्रा पर गुलाब कोठारी, इन लोगों से करेंगे खास बातचीत

Gulab Kothari's visit to Bilaspur: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत शुक्रवार 29 सितंबर को कटघोरा और बिलासपुर की यात्रा पर रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 10:20 AM IST
Gulab Kothari on visit to Katghora and Bilaspur today
पत्रिका जन गण मन यात्रा

रायपुर। Gulab Kothari's visit to Bilaspur: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत शुक्रवार 29 सितंबर को कटघोरा और बिलासपुर की यात्रा पर रहेंगे। कोरबा से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर लगभग 9 बजे कटघोरा पहुंचेंगे। यहां (Gulab Kothari on election tour) राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के विभिन्न लोगों से मुलाकात करेंगे।

यहां से रवाना होकर वे 10.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां भी सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से मुलाकात कर राजधानी के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि चुनाव वाले राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में (Gulab Kothari on election tour) जनता का मानस टटोलने के लिए कोठारी ने 12 सितंबर से राजस्थान के अजमेर जिले से इस यात्रा की शुरुआत की थी। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश पहुंच कोठारी जनता और जनप्रतिनिधियों से रू-ब-रू हुए थे।

Published on: