29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगीत विवि का रायपुर कैंपस में नहीं चलेगा डिप्लोमा कोर्स, CM बघेल ने लिया निर्णय, सामने आई यह बड़ी वजह

Rajnandgaon News: पिछले दिनों राज्य सरकार ने खैरागढ़ इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर खोलने का निर्णय लिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Sep 2023, 7:16 PM IST

Diploma course of Music University will not run in Raipur

CM बघेल का फैसला

राजनांदगाव। Chhattisgarh News: पिछले दिनों राज्य सरकार ने खैरागढ़ इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर खोलने का निर्णय लिया था। इसमें 5 डिप्लोमा कोर्स आरंभ होने थे, लेकिन खैरागढ़ की जनता ने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़े: राजनांदगाव में हादसा : जन्मदिन मनाकर पूजा करने जा रहे मासूम को कार ने रौंदा, आरोपी कांग्रेस नेता का पुत्र गिरफ्तार

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता की मांग को देखते हुए इस निर्णय को स्थगित कर दिया है। दरअसल, गुरुवार को खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और डिप्लोमा कोर्स रायपुर में आरंभ करने के निर्णय के प्रति खैरागढ़वासियों (Rajnandgao News) के विचार से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने कहा, जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। उनकी संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है। शासन द्वारा कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे खैरागढ़ की जनता की थोड़ी भी असंतुष्टि झलके।

यह भी पढ़े: किसानों की बल्ले-बल्ले , अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए इस दिन तक होगा पंजीयन, देखें डिटेल्स