29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनांदगाव में हादसा : जन्मदिन मनाकर पूजा करने जा रहे मासूम को कार ने रौंदा, आरोपी कांग्रेस नेता का पुत्र गिरफ्तार

Rajnandgaon Road Accident : एक 7 साल वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार के चालक ने रौंद दिया। घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Sep 2023, 6:28 PM IST

Congress leader's son tramples innocent child

राजनांदगाव में हादसा

राजनांदगांव/ जालबांधा/ खैरागढ़। CG Road Accident: जालबांधा चौकी क्षेत्र के करमतरा गांव में अपने घर में जन्म दिन मनाकर पड़ोस में रखे भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा करने जा रहे एक 7 साल वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार के चालक ने रौंद दिया। घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में ही 9 से 11 बजे तक दो घंटे व दूसरे दिन बुधवार को भी शव को सड़क पर रखकर दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया था। ग्रामीणों के (Accident) आक्रोश को देखते गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

आला अफसरों की समझाइश बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और चक्का जाम से पीछे हटे। करमतरा निवासी 7 वर्षीय यश कुमार साहू पिता अश्वनी साहू का मंगलवार को जन्मदिन था। शाम करीब 7 बजे उसके परिजनों ने घर में केक काट कर यश कुमार का जन्म दिन मनाया।

यह भी पढ़े: किसानों की बल्ले-बल्ले , अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए इस दिन तक होगा पंजीयन, देखें डिटेल्स

मासूम को 50 मीटर तक घसीटता रहा

जन्म दिन मनाने के बाद यश कुमार पड़ोस में रखे भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा करने जा रहा था। इस दौरान जालबांधा से खैरागढ़ की ओर आ रहे कार क्रमांक सीजी 08 एपी 9888 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते यश कुमार को रौंद दिया। घटना (Road Accident) में यश की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक द्वारा मासूम बालक को करीब 50 मीटर तक घसीटा गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

रौंदने के बाद कार चालक व सवार लोग फरार हो रहे थे। ग्रामीणों ने कार का पीछा किया। इस दौरान घटना स्थल से 5 किलो मीटर दूर पुलिस चेकिंग पाइंट में कार को पकड़ा गया। कार में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। तीनों कार सहित मौके से फरार हो रहे थे। गांव वालों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा।

यह भी पढ़े: रायगढ़ के वन मंडल में घुसा 118 हाथियों का दल, 41 किसानों के फसलों को रौंदा, दहशत में लोग

20 लाख रुपए मुआवजा मांग रहे थे

पुलिस रात में शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम के बाद शव को बुधवार सुबह 11 बजे उसके परिजनों को सौंपा गया। आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर 12 बजे 3 बजे तक खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग में फिर चक्काजाम कर दिए।

ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर खैरागढ़ एएसपी नेहा पांडेय, खैरागढ़ एसडीओपी, गंडई एसडीओपी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीण मृतक यश के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। आला अधिकारियों (Crime News) द्वारा शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण चक्का जाम से पीछे हटे।

यह भी पढ़े: उफनती नाले में बहे बुजुर्ग की मिली लाश, बच्चों ने ग्रामीणों को दी जानकारी, फैली सनसनी

ग्रामीणों ने आरोपी की पहचान कर ली थी, इसलिए पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया

कार व उसमें सवार लोगों को पुलिस पकड़ कर जालबांधा चौकी लेकर आई। आक्रोशित ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित होकर चक्का जाम कर दिए। बताया जा रहा है कि कार को शिकलदाह खैरागढ़ निवासी पृथ्वीराज पिता उत्तम चला रहा था। पुलिस के सामने कार में सवार उसके चाचा प्रशांत द्वारा स्वयं कार चलाने की पुलिस को जानकारी दी जा रही थी। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण कार को पृथ्वीराज को चलाते देख लिए थे।

ग्रामीणों को पता चला की कार चालक में प्रशांत का नाम लिखा जा रहा है तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पृथ्वीराज के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी पृथ्वीराज क्षेत्र के कांग्रेस नेता उत्तम सिंग का पुत्र है। बताया गया कि आरोपी को बचाने खेल हो रहा था।

दादा की तबीयत बिगड़ी, ले जाया गया अस्पताल

घटना की जानकारी होने के बाद मृतक यश कुमार के दादा की तबीयत अचानक खराब हो गई। दादा घटना स्थल पर पहुंचे थे और पोते का क्षत-विक्षत शव देख कर बेहोश हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस वाले उसे इलाज के लिए खैरागढ़ लेकर पहुंचे थे। मृतक (Rajnandgaon Accident news) यश कुमार दो भाइयों में छोटा था और गरीब परिवार से है। उसके पिता अश्वनी दिव्यांग हैं और गांव में होटल चलाते हैं।

यह भी पढ़े: कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हमारी सरकार गरीबों की....CM बघेल कर रहे अच्छे काम