देर शाम तक मृतक का शव नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम वापस बलौदा बाजार लौट गई। मंगलवार की सुबह को मृतक का शव पेड़ में फंसा हुआ ग्राम शिकारी केसली के ग्रामीणों को दिखा। जिसकी सूचना पुलिस थाना सुहेला को मिलने पर एस आई पवन कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक संजय सोनी अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंच कर मृतक केशव को पेड़ से बाहर निकाल कर शव का परीक्षण (Raipur News) व पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह सुहेला भेजा गया। पोस्टमार्टम पश्चात मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।