इसी तरह छाल के बीट क्रमांक 511 में 17 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वहीं छाल के ही बीट क्रमांक 551 में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल ने हाटी के 8 किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत कापू रेंज (terror of elephants) के पुसाऊडेरा में 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने पुसाऊडेरा, तिलाईबेवरा व अलोला गांव में 7 किसानों की सफल को नुकसान पहुंचाया है।