कंपनी ने आर्बिट्रेशन में की अपील : अडानी समूह के सूत्रों के मुताबिक सीईओ के आदेश के खिलाफ अडानी समूह आर्बिट्रेशन में गया है। इस आदेश को एकतरफा मानकर अपील की गई है। उनका मानना है कि अडानी समूह इस परियोजना में 100 करोड़ से अधिक की (Adani Enterprises) राशि खर्च कर चुका है। एनसीएल ने अनुबंध के मुताबिक क्वारी, फारेस्ट क्लीयरेंस सड़क आदि बनाने की औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं। जिसके कारण काम शुरू नहीं हो सका।