रायपुर

सीजी हेल्थ मिनिस्टर ने हर्षवर्धन से कहा- छत्तीसगढ़ में स्थिति चिंताजनक, रेमडेसीविर को लेकर कही ये बात

Coronavirus Latest Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने आज 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (CG health minister TS Singhdeo) में कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान स्थिति चिंताजनक है।
3 min read
• •
Apr 17, 2021
cg_minister_ts_singhdeo_1.jpg
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री संग कोरोना समीक्षा मीटिंग में छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर ने रखी ये बात

रायपुर. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने आज 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (CG Health Minister TS Singh Deo) में कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान स्थिति चिंताजनक है, जिसमें यदि कल 16 अप्रैल को राज्य की औसत पॉजिटिविटी दर देखें तो लगभग 30% है, राज्य के 28 में से 13 जिलों में 20% से कम है, 20% से 40% पॉजिटिविटी दर सात जिलों में है, और 40% से ऊपर 8 जिलों में है।

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में एक्टिव केस 1,24,000 हो चुके हैं, अभी छत्तीसगढ़ में 130000 का अनुमान बताया गया है, यह 2 लाख के आसपास या 1.5 लाख तो पार करने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्रीय आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 90% के आसपास होम आइसोलेशन है, हम 80% को टारगेट लेकर चल रहे हैं, कि 80% होम आइसोलेशन होगा तो 20% आबादी के लिए प्रबंधन करना होगा, अर्थात 2 लाख की स्थिति आती है तो 40,000 कुल बिस्तर जिसमें ऑक्सिजनेटेड बेड भी होंगे। इसके साथ ही आईसीयू बिस्तरों की स्थिति चिंताजनक है, छत्तीसगढ़ लगभग 100% ऑक्युपेंसी की स्थिति में है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आगे बताया कि वैक्सीनेशन में अभी तक तुलनात्मक बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ का परफॉर्मेंस ठीक रहा है, कल ही हिमांचल ने हमें ओवरटेक किया तो 14.6 के आसपास छत्तीसगढ़ की आबादी की वैक्सीनेशन प्रतिशतता है, 20% टारगेटेड आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य राज्य ने रखा है। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि जिन राज्यों का वैक्सीनेशन प्रतिशत आबादी का 16%-17% से ऊपर पहुंच जा रहा है, उसमें 45 साल से नीचे का भी रिलैक्सेशन का प्रावधान देना चाहिए।

उन्होंने मौजूदा उपलब्ध वैक्सीन का उल्लेख करते हुए बताया कि Covaxin की भी आयीं हैं। इनका उपयोग हम लोग समुचित कर लेंगे लेकिन जमा आबादी प्रतिशतता को जो राज्य अर्जित कर रहे हैं उन्हें अगली कड़ी के आबादी की वैक्सीनेशन के तरफ बढ़ाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए क्योंकि दबाव बहुत ज्यादा है।

राज्य की ओर से आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव जी ने कहा कि हम आभारी हैं कि आपने हमारे ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर और छोटे सिलेंडर को संज्ञान में लेकर उपलब्ध कराने का निर्णय ले लिया है। आईसीयू बिस्तरों की कमी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 200 प्रीफैबरीकेटेड यूनिट से 1000 प्रीफैबरीकेटेड यूनिट केंद्र सरकार उपलब्ध करवाने पर विचार करे। जिससे कम से कम समय में आईसीयू के बिस्तरों का हम निर्माण कर सकें।

इसके साथ ही जीएसटी के रिलैक्सेशन की बात पर टीएस सिंहदेव जी ने कहा कि हो सकता है यह जीएसटी काउंसिल का मुद्दा हो लेकिन इसमें भी पहल करने का आवश्यकता है। जीएसटी काउंसिल की बैठक 6 महीने से ऊपर हो गया है अभी तक नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अलग-अलग वस्तुओं के दाम को यदि कैप किया जा सकता है तो उनको कैप करने की आवश्यकता है। रेमडेसीविर की कीमत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हम देखते हैं तो 899 से लेकर 5000 से ऊपर के दाम है तो ऐसी वेरिएशन के दाम को हम लोग समझ भी नहीं पाते और क्या इसमें कैपिंग हो सकती है।

इसके बाद वेंटिलेटर के साथ बाईपाइप यूनिट,ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 10 लीटर या उससे ऊपर की कैपेसिटी के संबंध में, 4 स्वीकृत ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट में से 1 बनकर तैयार हो गया है लेकिन क्या और 10 ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट के विषय पर माँग रखी। 4 लेवल के लैब की स्थापना रायपुर मेडिकल कॉलेज में पर भी उन्होंने अपनी बात कही, इसके साथ ही रेमडेसीविर की इंटरस्टेट अनुमति के लिए प्रतिबंध ना लगाने का उल्लेख लिया। रेमडेसीविर के जो भी आर्डर हैं यह भी कहीं रुकें नहीं इस विषय में ग्रह, स्वास्थ्य या फार्मासूटिकल जिस भी मंत्रालय के अंतर्गत आदेश जारी करने की बात कही।

Updated on:
17 Apr 2021 04:11 pm
Published on:
17 Apr 2021 03:58 pm