रायपुर

सोनिया से मिलकर लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले, अभी कहने को कुछ नहीं

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Minister TS Singhdeo) बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात में क्या चर्चा हुई या तो सामने नहीं आया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 11:56 PM IST
ts_baba_news.jpg
सोनिया से मिलकर लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले, अभी कहने को कुछ नहीं

रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Minister TS Singhdeo) बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात में क्या चर्चा हुई या तो सामने नहीं आया है, लेकिन मंत्री सिंहदेव एयरपोर्ट पर मीडिया से अपने पुराने अंदाज में मिलते नजर आए। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी प्रदेशों को तवज्जो दे रही हैं और सभी प्रदेशों के नेताओं से मिल रही हैं। इस मुलाकात के संबंध में बताने को कुछ खास नहीं है ये भेंट एक सौजन्य मुलाकात की तरह है। अभी ऐसा कुछ भी कहने को नहीं है।

बता दें कि मंत्री सिंहदेव पारिवारिक काम से भोपाल में थे। उन्हें बुधवार को रायपुर लौटना था। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यालय से सिंहदेव को बुलावा आया। उसके बाद वे रायपुर न आकर भोपाल से सीधे दिल्ली पहुंचे। बुधवार को दोपहर करीब 12.10 को उनकी सोनिया से मुलाकात हुई और वे करीब 12.48 को बाहर निकले। हवाई अड्‌डे से सिंहदेव सीधे सर्किट हाउस पहुंचे और वहां पेसा कानून को लेकर हो रही बैठक में शामिल हुए।

Published on: