CG Raipur News : पटवारियों की हड़ताल के बाद अब प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
CG Raipur News : पटवारियों की हड़ताल के बाद अब प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रदेश स्वास्थ्य कर्म संघ लिपिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक बीके शुक्ला ने बताया, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पिछले कुछ वर्षों से वेतन विसंगति के दंश से पीड़ित हैं। केवल आश्वासन के सहारे पूर्व एवं वर्तमान सरकार के लोकलुभावन वादों में उलझे हुए है।
स्वास्थ्यकर्मी जान जोखिम में डालकर कर रहे सेवा
स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर मानव जन की सेवा कर रहे हैं। इसलिए अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बता दें कि गत 15 मई से प्रदेशभर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। एस्मा लागू होने के बावजूद अभी तक हड़ताल समाप्त नहीं हुई है। इससे लोगों के आय, जाति प्रमाण सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
ये है मांगे
- गृह भाड़ा महंगाई भत्ता दिया जाए।
- वेतन विसंगति सभी कैडरों में लम्बे समय से लंबित है, इसका निराकरण किया जाए।
- स्वास्थयकर्मियों को 13 माह का वेतन दिया जाए।